छोटा पचगढ़ झंडा मेले में धूमधाम से मनाया गया सरहुल महोत्सव

छोटा पचगढ़ झंडा मेले में धूमधाम से मनाया गया सरहुल महोत्सव

07 Apr 2026 |  17

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



साहिबगंज।जिरवाबाड़ी स्थित छोटा पचगढ़ झंडा मेला में सरहुल महोत्सव बड़े धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोगों ने प्रकृति पूजा के इस महत्वपूर्ण पर्व को पूरे श्रद्धा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न किया।सुबह से ही पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गई थीं।पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सरना स्थल पर पूजा कर प्रकृति,जल, जंगल और जमीन की रक्षा की कामना की गई।पाहन द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की प्रार्थना की गई।



महोत्सव के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों ने मांदर और नगाड़े की थाप पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, इससे पूरा मेला परिसर उत्साह और उल्लास से गूंज उठा। रंग-बिरंगे परिधानों और लोक गीतों ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।



झंडा मेला में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग शामिल हुए। मेले में विभिन्न प्रकार के स्थानीय व्यंजन और पारंपरिक हस्तशिल्प की दुकानों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।महोत्सव के दौरान सामाजिक एकता,संस्कृति संरक्षण और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। 



आयोजन समिति के बलदेव उरांव ने बताया कि सरहुल महोत्सव आदिवासी संस्कृति की पहचान है और इसे हर वर्ष इसी तरह भव्य रूप में मनाया जाएगा।पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।बता दें कि सरहुल महोत्सव में एक बार फिर क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे की झलक प्रस्तुत की गई।


ट्रेंडिंग