चतरा जिला साइंस की टॉपर बनी आकांक्षा कुमारी,झारखंड में तीसरे स्थान पर बनाई जगह,बधाइयों का सिलसिला हुआ शुरू

चतरा जिला साइंस की टॉपर बनी आकांक्षा कुमारी,झारखंड में तीसरे स्थान पर बनाई जगह,बधाइयों का सिलसिला हुआ शुरू

07 May 2026 |  18

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



चतरा। शजिले के सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा आकांक्षा कुमारी ने इंटर साइंस की परीक्षा में जिला टॉप किया है।साथ ही पूरे झारखंड में तीसरा स्थान लाकर सिमरिया प्रखंड को गौरवान्वित किया है।आकांक्षा ने झारखंड के साथ-साथ जिला और प्रखंड का नाम भी रोशन किया है। 



जिला टॉपर आकांक्षा कुमारी सिमरिया निवासी मुकेश कुमार उर्फ छोटू सिंह माता गुड़िया देवी की सुपुत्री है। आकांक्षा के इस सफलता पर माता पिता को काफी गर्व है। इस परीक्षा में 481 अंक लाकर जिला में टॉपर बनने का सपना साकार की है। बेटी की सफलता पर माता-पिता के साथ चाचा जीवन सिंह व चाची ने आकांक्षा को मिठाई खिलाकर शुभकामना के साथ बधाई भी दी है। 



गौरवान्वित महसूस करते हुए  माता-पिता ने कहा कि बेटी के कड़ी मेहनत और लगन का यह परिणाम है। वही आकांक्षा ने इस  सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। आकांक्षा का कहना है कि मैं आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हूं।


ट्रेंडिंग