बाजार टांड़ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,सड़क के दोनों किनारों से हटाए गए अवैध कब्जे
बाजार टांड़ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,सड़क के दोनों किनारों से हटाए गए अवैध कब्जे
12 May 2026 | 31
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
लातेहार।मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार टांड़ में सोमवार को अंचल अधिकारी अमन कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन की मौजूदगी में हटाया गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों कब्जा कर व्यवसाय करने वालों को पहले ही जगह खाली करने की चेतावनी दी गई थी।
अंचल अधिकारी अमन कुमार ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण आम लोगों और वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। बाजार क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बना रहता था,जिसे देखते हुए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस बल और प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे।