चौपारण में जेसीबी एक्सचेंज मेला का हुआ आयोजन

चौपारण में जेसीबी एक्सचेंज मेला का हुआ आयोजन

13 May 2026 |  7

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



चौपारण/हजारीबाग।चौपारण के सियरकोनी स्थित पीके इंटरनेशनल होटल में आयोजित जेसीबी एक्सचेंज मेला में भारी मशीन संचालकों,ठेकेदारों और व्यवसायियों की काफी भीड़ उमड़ी। भारी मशीनों के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी प्रेमसंस अर्थ मूवर्स रांची द्वारा आयोजित इस मेले में पुराने जेसीबी मशीनों के एक्सचेंज के साथ नई मशीनों की खरीद को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।मेले में ग्राहकों को नई तकनीक से लैस जेसीबी मशीनों की जानकारी दी गई। 



कंपनी के प्रतिनिधियों ने मशीनों की कार्यक्षमता,ईंधन बचत, आधुनिक फीचर्स और विभिन्न उपयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।वहीं ग्राहकों को आकर्षक ऑफर और आसान फाइनेंस सुविधा का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पुराने मशीनों को बेहतर मूल्य पर एक्सचेंज करने की सुविधा ने लोगों का ध्यान खींचा। बड़ी संख्या में मशीन मालिकों ने नई जेसीबी मशीनों के प्रति रुचि दिखाई। 



मेले में पहुंचे लोगों ने कंपनी की योजनाओं और ऑफरों को उपयोगी बताया। आयोजन को सफल बनाने में कंपनी प्रतिनिधियों और स्थानीय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेले के माध्यम से क्षेत्र के व्यवसायियों और मशीन संचालकों को आधुनिक मशीनों की जानकारी मिलने के साथ बेहतर व्यावसायिक अवसर भी प्राप्त हुए। एक्सचेंज के लिए कंपनी द्वारा संपर्क के लिए मोबाइल संख्या दी गई।विकाश सिन्हा 6287799898,नई मशीन खरीदने के लिए चित्रंजन कुमार 9431158915


ट्रेंडिंग