दनुआ घाटी में आम लदी पिकअप खाई में गिरी,गंभीर हादसा होते-होते बचा
दनुआ घाटी में आम लदी पिकअप खाई में गिरी,गंभीर हादसा होते-होते बचा
19 May 2026 | 11
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
चौपारण/हजारीबाग। थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में सोमवार अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।आम से लदी एक पिकअप बिहार की ओर जा रही थी,तभी घाटी में अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।गनीमत रही कि हादसे में चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
लोगों की मदद से क्रेन बुलाया गया।काफी मशक्कत के बाद खाई में गिरी पिकअप को बाहर निकाला गया। घटना के कारण कुछ देर के लिए घाटी मार्ग पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा।ग्रामीणों ने बताया कि दनुआ घाटी में तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं।