बरही में फाइलेरिया पर अलर्ट,रात में सेंटिनल व रैंडम क्षेत्रों में पहुंची टीम, की 302 की जांच

बरही में फाइलेरिया पर अलर्ट,रात में सेंटिनल व रैंडम क्षेत्रों में पहुंची टीम, की 302 की जांच

03 Jul 2026 |  23

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



बरही।फाइलेरिया (हाथी पांव) उन्मूलन अभियान को लेकर बरही में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अनुमंडलीय अस्पताल बरही के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र जीतपुर द्वारा सेंटिनल क्षेत्र बरसोंत गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे नाइट ब्लड सर्वे का आयोजन किया गया,जिसमें कुल 302 लोगों का रक्त नमूना (ब्लड स्लाइड) संग्रहित किया गया। 



इस अभियान का नेतृत्व एसडीएच बरही के वेक्टर बॉर्न डिजीज टेक्नीशियन सुपरवाइजर (वीबीडी) मोहम्मद इरशाद आलम ने किया।बताया कि फाइलेरिया फैलाने वाले परजीवी दिन के समय शरीर की गहरी रक्त वाहिकाओं में रहते हैं, जबकि रात 10 बजे से तड़के 2 बजे के बीच ये सतही रक्त प्रवाह में सक्रिय हो जाते हैं। इसी कारण इस समयावधि में नाइट ब्लड सर्वे किया जाता है, ताकि सटीक जांच संभव हो सके। 



सर्वे के दौरान ग्रामीणों को फाइलेरिया उन्मूलन,समय पर जांच एवं उपचार के महत्व तथा मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। मोहम्मद इरशाद आलम ने बताया कि बरियठ्ठा को रैंडम क्षेत्र के रूप में चयनित किया गया है,जहां गुरुवार रात को नाइट ब्लड सर्वे अभियान चलाया जाएगा। 



सर्वे की गुणवत्ता जांच के लिए राज्य पिरामल टीम के असू राय और अर्क राज,जिला वीबीडी सलाहकार मैमूर सुल्तान और जिला पिरामल टीम के प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएच बरही के स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई,जिनमें सीनियर लैब तकनीशियन प्रहलाद कुमार, विष्णु कुमार महतो,शाहिद अली,राहुल कुमार,मृत्युंजय चौरसिया (एमपीडब्ल्यू), संतोष कुमार और उपेंद्र कुमार दास शामिल थे।अभियान को सफल बनाने में क्षेत्र की सहिया साथी माया देवी, बबीता देवी, शोभा देवी, वीणा देवी एवं यशोदा देवी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।


ट्रेंडिंग