सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निशा चौहान की हत्या आरोपी पति ने खुद को भी नुकसान पहुंचाया

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निशा चौहान की हत्या आरोपी पति ने खुद को भी नुकसान पहुंचाया

03 Jul 2026 |  9

 



मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में दिल दहला देने वाली घटना हुई है।शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे जानी-मानी सोशल मीडिया इंन्फ्लूएंसर 40 वर्षीय निशा चौहान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप निशा के पति प्रदीप पर ही लगा है।हत्या के बाद बच्चे चीखते हुए बाहर भागे और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

बता दें कि निशा चौहान इलाके में एक जाना-माना चेहरा थीं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 24,400 (24.4K) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।निशा ने अपने बायो में खुद को रील क्रिएटर, ब्यूटिशियन और एक्टर लिखा हुआ था।निशा अब तक करीब 960 पोस्ट्स अपलोड कर चुकी थीं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं।



मिली जानकारी के मुताबिक...



​मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे निशा और उसके पति प्रदीप के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हुई।विवाद इतना बढ़ गया कि प्रदीप आपा खो बैठा,वह निशा को बेडरूम से घसीटते हुए बाहर हॉल में लेकर आया।​वहां प्रदीप ने पास रखे धारदार चाकू से निशा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।निशा के गले और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे वार किए,जिससे अत्यधिक खून बह जाने के कारण निशा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।पत्नी को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरता देख प्रदीप ने उसी चाकू से खुद के गले और पेट पर भी कई वार किए,जिसके बाद वह भी गंभीर हालत में वहीं गिर पड़ा।इस खौफनाक मंजर को देखकर घर में मौजूद बच्चे डर के मारे चीखते-चिल्लाते हुए घर से बाहर की तरफ भागे,बच्चों की रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हुए,घर के अंदर का नजारा देख लोगों के होश उड़ गए।पड़ोसियों ने तुरंत इसकी जानकारी सरूरपुर थाना पुलिस को दी।



घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी 



​घटना की सूचना मिलते ही सरूरपुर थाना प्रभारी गौरव सिंह फोरेंसिक एक्सपर्ट्स और आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि हर्रा कस्बे में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के चलते एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।आरोपी पति ने खुद को भी नुकसान पहुंचाया है,जिसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं,घर और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज को कब्जे में ले लिया है,मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की तह तक जाने के लिए बच्चों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सुबह-सुबह दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था और क्या इस हत्या के पीछे कोई पुराना पारिवारिक या व्यक्तिगत विवाद तो नहीं था।


ट्रेंडिंग