पैक्स गोदाम निर्माण में बरती जा रही भारी अनियमितता:भरत साव

पैक्स गोदाम निर्माण में बरती जा रही भारी अनियमितता:भरत साव

06 Jul 2026 |  11

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



इटखोरी/चतरा। प्रखंड अंतर्गत मलकपुर पंचायत के पकरिया गांव में निर्माणाधीन पैक्स गोदाम में भारी अनियमितता बरती जा रही है।स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद जिला परिषद प्रतिनिधि भरत साव ने कई बार इस मुद्दे को उठाया, लेकिन कार्य में सुधार नहीं होने पर वे रविवार को स्वयं गोदाम स्थल पर पहुंचे और निर्माण कार्य का जायजा लिया। 



निरीक्षण के दौरान भरत साव ने कार्य की गुणवत्ता और मापदंडों पर गंभीर सवाल उठाते हुए ठेकेदार की मनमानी पर कड़ी नाराजगी जताई। भरत साव ने साफ कहा कि एस्टीमेट के आधार पर काम नहीं हुआ तो निर्माण कार्य को तत्काल बंद कराया जाएगा।भरत साव ने कहा कि जनता ने उन्हें इसी तरह के जनहित के कामों की निगरानी के लिए चुना है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 



मौके पर मौजूद लोगों ने भी निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई और उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की।


ट्रेंडिंग