सीसीएल गिद्दी ए पंप हाउस में अरगड्डा क्षेत्र खेल नोडल अधिकारी रजत के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

सीसीएल गिद्दी ए पंप हाउस में अरगड्डा क्षेत्र खेल नोडल अधिकारी रजत के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

06 Jul 2026 |  12

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



सिरका।सीसीएल गिद्दी ए पम्प हाउस में अरगड्डा क्षेत्र के खेल नोडल अधिकारी रजत जायसवाल के एनसीएल में स्थानांतरण को लेकर एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन मधुसूदन सिंह ने किया।समारोह में मंचासीन अतिथियों के रूप में डॉक्टर अरविंद कुमार,सतीश चौधरी,डीएन सिंह और प्रदीप सिंह उपस्थित रहे।इस अवसर पर अधिकारी रजत जायसवाल का सम्मान स्वरूप केक काटकर उनका अभिनंदन किया गया।अरगड्डा क्षेत्र के खेल प्रेमियों और कामगारों की ओर से उन्हें स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। 



वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि खेल नोडल अधिकारी के रूप में रजत जायसवाल ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया। उनके कुशल मार्गदर्शन में खेल गतिविधियों को नई दिशा मिली,खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा,अनुशासन और खेल भावना को सदैव प्राथमिकता दी गई। 



रजत जायसवाल के सहज, सरल एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने केवल एक अधिकारी के रूप में ही नहीं,बल्कि एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत के रूप में भी सभी का विश्वास एवं सम्मान अर्जित किया है।उनके साथ बिताए गए पल और उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को सभी सदैव स्मरण रखेंगे।सभी ने उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। 



मौके पर कौशिक दत्ता,वीरेंद्र कुमार,सनोज कुमार,चंदन यादव, राजीव कुमार, नरेंद्र कुमार,श्रीकांत कुमार,राजेंद्र, ललन बेसरा,बबलू मांझी सहित कई खिलाड़ी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग