नेपाल हादसे के बाद लापता महेंद्र विश्वकर्मा को लेकर पलामू पुलिस प्रशासन एक्टिव,नेपाल हादसे की आंच पहुंची पलामू, परिजन चिंतित,एंबेसी और गृह मंत्रालय को भेजी जानकारी 

नेपाल हादसे के बाद लापता महेंद्र विश्वकर्मा को लेकर पलामू पुलिस प्रशासन एक्टिव,नेपाल हादसे की आंच पहुंची पलामू, परिजन चिंतित,एंबेसी और गृह मंत्रालय को भेजी जानकारी 

30 Aug 2026 |  10

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि 



मेदिनीनगर/पलामू।नेपाल हादसे के बाद गायब पलामू के रहने वाले महेंद्र विश्वकर्मा का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पलामू जिले के हैदरनगर के बडंडा बरवाडीह गांव के रहने वाले 50 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा लापता हैं,उनकी खोज के लिए पलामू जिला प्रशासन और पुलिस दोनों ने कार्रवाई शुरू कर दी है।पलामू प्रशासनिक टीम ने पूरे मामले में नेपाल एंबेसी से संपर्क किया है।पलामू पुलिस ने पूरे मामले में गृह मंत्रालय से संपर्क किया है।शनिवार दोपहर तक महेंद्र विश्वकर्मा के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी निकलकर सामने नहीं आई।



25 अगस्त से नहीं पाया कोई संपर्क



दरअसल महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल के बाणेश्वर में हाइड्रो पावर प्लांट में नौकरी कर रहे थे।महेंद्र विश्वकर्मा की अंतिम बार अपनी पत्नी से 25 अगस्त की रात 8:45 में बात हुई थी, उसके बाद उन्होंने अगले दिन 26 अगस्त को 8:07 बजे अपनी पत्नी को कॉल किया था,लेकिन उनकी बात नहीं हो पाई थी। 25 अगस्त के बाद से परिजनों का महेंद्र विश्वकर्मा के साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया है।एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि लापता महेंद्र विश्वकर्मा के बारे में पूरी जानकारी गृह मंत्रालय के साथ साझा की गई है।पलामू पुलिस नेपाल गए लोगों की जानकारी साझा करने के लिए अपील भी कर रही है।



परिजन प्रशासन के संपर्क में



दरअसल महेंद्र विश्वकर्मा मार्च महीने तक मेघालय में पावर प्लांट के प्रोजेक्ट के साथ जुड़े हुए थे।अप्रैल के महीने में उनका ट्रांसफर नेपाल हो गया था।शनिवार को परिजनों ने बताया कि अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है और घर के सब लोग चिंतित हैं।परिजनों का कहना है कि वह प्रशासन के साथ संपर्क में हैं और लगातार महेंद्र विश्वकर्मा से संपर्क करने और उनका हाल जानने की कोशिश कर रहे हैं।


ट्रेंडिंग