सीएम सोरेन से श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

सीएम सोरेन से श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

30 Aug 2026 |  14

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता 



रांची।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मोरहाबादी श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।इस अवसर पर सीएम को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने 3 सितम्बर को बाल गोपाल‌ और 4 सितंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाली दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता,भजन संध्या और रासलीला समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। 



सीएम हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल गोपाल एवं दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रमों के भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। 



इस मौके पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद,अध्यक्ष विनोद गोप,संरक्षक डॉक्टर राजेश गुप्ता, डॉक्टर कुमार राजा,सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल किट्टू सिंह,महासचिव मनोज गुप्ता, संयुक्त सचिव नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग