सीएम सोरेन से झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सीएम सोरेन से झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
30 Aug 2026 | 22
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता
रांची।राजधानी रांची में शनिवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को संताली भाषा से संबंधित विभिन्न मुद्दों और समस्याओं से अवगत कराते हुए अपनी मांगों और अपेक्षाओं को भी उनके समक्ष रखा।
सीएम हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और पूरे मामले की जानकारी ली।सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए विषयों पर आवश्यक पहल की जाएगी।
इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार हांसदा, उपाध्यक्ष सबिता बास्के,सचिव हरिश चन्द्र मरांडी,संयुक्त सचिव संगम लता कुमारी,कोषाध्यक्ष बाबूलाल हेम्ब्रम,आनंद, गोपाल चन्द्र हांसदा सहित अन्य उपस्थित थे।