अयोध्या से भाजपा की हार पर भड़के रामायण के लक्ष्मण, अयोध्या वासियों को बताया कटप्पा

अयोध्या से भाजपा की हार पर भड़के रामायण के लक्ष्मण, अयोध्या वासियों को बताया कटप्पा

06 Jun 2024 |  158

 

अयोध्या।रामायण धारावाहिक में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी की हार पर नाराजगी व्यक्त की है।सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए चुनाव परिणाम को लेकर बयान दिया। सुनील लहरी द्वारा शेयर की गई स्टोरी में से एक में प्रतिष्ठित बाहुबली दृश्य की एक तस्वीर थी जहां कटप्पा बाहुबली को मारता है। स्टोरी में बाहुबली पर भाजपा का नाम और कटप्पा के नाम पर अयोध्या लिखा हुआ था। बता दें कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लल्लू सिंह को हराकर फैजाबाद लोकसभा सीट जीती। 77 वर्षीय के अवधेश प्रसाद ने 54,567 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

 

सुनिल लहरी ने अयोध्या वासियों को बताया विश्वासघाती

 

सुनील लहरी ने दूसरी स्टोरी में लिखा कि हम भूल रहे हैं कि ये वही अयोध्या के नागरिक हैं,जिन्होंने देवी सीता पर संदेह किया था। आप उस व्यक्ति को क्या कहते हैं जो ईश्वर को भी नकारता है, स्वार्थी। इतिहास गवाह है कि अयोध्या के नागरिकों ने हमेशा अपने राजा के साथ विश्वासघात किया है। उन्हें शर्म आनी चाहिए।

 

अयोध्या ने देवी सीता को भी नहीं बख्शा

 

सुनील लहरी ने अपनी तीसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि अयोध्या के प्रिय नागरिकों हम आपकी महानता को सलाम करते हैं। आप वही लोग हैं जिन्होंने देवी सीता को भी नहीं बख्शा। हम इस बात से हैरान नहीं हैं कि आपने उस व्यक्ति को धोखा दिया जिसने यह सुनिश्चित किया कि भगवान राम उस छोटे तंबू से बाहर आएं और एक सुंदर मंदिर में स्थापित हों। पूरा देश आपको फिर कभी सम्मान की दृष्टि से नहीं देखेगा।

ट्रेंडिंग