बड़कागांव विधानसभा स्तरीय भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा संपन्न

बड़कागांव विधानसभा स्तरीय भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा संपन्न

14 Jul 2024 |  42

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।नरेंद्र मोदी की हर योजना में गरीब की आत्मा छुपी है।पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान नरेंद्र मोदी की सरकार में बढ़ी है।इस बार झारखंड एवं बड़कागांव से भाजपा को कोई रोक नहीं सकता है।मनीष जायसवाल का कर्म अच्छा था,जिसके कारण नेतृत्व ने टिकट दिया।भाजपा का कार्यकर्ता कर्म करते हैं टिकट देने का काम नेतृत्व का है।हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचारी है पूरे राज्य में लूट मची है।सबसे झूठी सरकार हेमंत की सरकार है।उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने बड़कागांव बालिका उच्च विद्यालय के सभागार भवन में विधानसभा स्तरीय भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कही। 

 

विजय संकल्प सभा की अध्यक्षता बड़कागांव पश्चिम मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू और संचालन पूर्वी ऊरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो और केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव ने संयुक्त रूप से किया।

 

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का विचारधारा आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है। इस पार्टी में बूथ स्तर के कार्यकर्ता सबसे मजबूत हैं।यही कारण है कि आज विश्व का सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।जबकि कांग्रेस सिर्फ परिवार वादी पार्टी है।भाजपा के कार्यकर्ता झूठ नहीं बोलते हैं।साहू ने कहा कि एक संकल्प लोकसभा में लेकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम किया गया एवं दूसरा संकल्प में झारखंड में भाजपा की सरकार बनानी है।

 

आदित्य साहू ने कहा कि मनीष जायसवाल विदेशी सांसद नहीं है वह गांव एवं जमीन से जुड़े हुए सांसद हैं।गांव एवं जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति कभी झूठ नहीं बोलते। झारखंड में जब-जब भाजपा की सरकार बनी विकास की दर बढ़ती गई,लेकिन कांग्रेस झामुमो एवं राजद की सरकार में विकास की दर घटने के साथ-साथ राज्य की बदनामी हो रही है।साहू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि टिकट बांटना केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का काम है। हम सभी को सिर्फ कर्म करते जाना है।इस पार्टी ने अच्छे कर्म करने वाले को अच्छे स्थान तक भी पहुंचाया है जिसका उदाहरण नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना है।

 

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि चुनाव के समय दुष्प्रचार के बावजूद 54 प्रतिशत भाजपा को मतदान कर बड़े अंतराल की जीत हुई है।इसके लिए पूरे लोकसभा की जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा में सबसे अधिक 67 प्रतिशत मत भुरकुंडा मंडल ने भाजपा को वोट किया है,जबकि दूसरे स्थान पर केरेडारी मंडल 60 प्रतिशत, बड़कागांव पश्चिम मंडल 48 प्रतिशत,ऊरीमारी एवं भदानी नगर मंडल 47 प्रतिशत एवं पिपरवार 39 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में किया है। शेष सभी मंडलों ने भी संतोषजनक बढ़ोतरी दी है। 

 

मनीष जायसवाल ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर मिसाल कायम किए हैं। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अति उत्साहित कांग्रेस को बोलती यह बोलकर बंद किया कि आपने 100 में 99 नहीं बल्कि 543 में 99 लाए हैं। पिछले तीन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 243 अंक का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।कार्यकर्ताओं के मनोबल ऊंचा होने के कारण ही आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं आगे भी मनोबल ऊंचा रखना है। 

 

मनीष जायसवाल जसवाल ने कहा कि झारखंड में खनिज संपदा की चोरी के साथ-साथ अब घरों में भी चोरी की आंकड़ा बढ़ रही है। घरों में चोरी रामगढ़ सबसे आगे निकल गया है। आगामी विधानसभा में यदि झारखंड में भाजपा की सरकार नहीं बनी तो झारखंड को बंगाल होने से कोई बचा नहीं सकता। लोकसभा की तरह विधानसभा को भी जीतना है।

 

झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत झारखंड में मतदाता सूची से भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम हटाया जा रहा है। झारखंड में हिंदुओं की वोट को घटकर बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ाई जा रही है।यह सभी कार्य राज सरकार के संरक्षण से हो रही है।बांग्लादेशी घुसपैठियों का फर्जी आधार कार्ड और राशन कार्ड बनाकर संथाल परगना में आदिवासी लड़की से शादी कर पंचायत चुनाव में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पूरे संथाल परगना में जमाई टोला का निर्माण किया जा रहा है।झारखंड में सिर्फ लूट मची है,मुख्यमंत्री,ग्रामीण विकास मंत्री,डीसी,सचिव सभी जेल जा रहे हैं। चंपई सोरेन को शिबू सोरेन परिवार ने मुख्यमंत्री से हटाकर अपमानित करने का काम किया।राकेश प्रसाद ने कहा कि 15 वर्ष में बड़कागांव में कांग्रेस विधायक किसी भी क्षेत्र में कोई काम नहीं किया।यदि कोई काम किया है तो उसे जनता को बताना चाहिए।

 

संकल्प सभा की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई।विधानसभा के सभी मंडलों में अव्वल मतदान बूथ कार्यकर्ताओं को गमछा ओढ़ा कर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।सभा का धन्यवाद ज्ञापन रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया।

 

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,प्रदेश प्रवक्ता अवीकेश कुमार,हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, बड़कागांव पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,राधेश्याम अग्रवाल, शिवलाल महतो,अनिल मिश्रा,मूलचंद साव,दामोदर सिंह, राजेश गुप्ता,जयनारायण प्रसाद,जुगनू सिंह,बालेश्वर कुमार, राजू साव,दामोदर सिंह,अग्रवाल,डॉक्टर संजय सिंह,प्रीतम साहू,योगेश दांगी,मनोज साहा,मुकुटधारी महतो,बेचन साहू,रामपति राम,बालेश्वर महतो,बद्रीनारायण सिंह,जगदीश सिंह,बैजनाथ साव,नरसिंह प्रसाद,अरुण मालाकार,ज्ञानेश्वर शर्मा कजरू साव,त्रिवेणी महतो,अशोक साव,सेवंती देवी, पूनम साहू,नरेश साव,शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू,इंद्र भूषण, चंद्र देव ठाकुर,सुमन गिरी,दिनेश करमाली,श्रीकांत निराला, रामचंद्र महतो,राजेश यादव,विजय यादव,मनोज प्रभाकर, राजकिशोर साव,भवानी प्रसाद,रंजीत कुमार,भीखन महतो, उदय मेहता,नंदकिशोर महतो,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग