राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मिला मंत्री बना गुप्ता से

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मिला मंत्री बना गुप्ता से

14 Jul 2024 |  27

 

पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संगठन के प्रतिनिधि वरीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद,प्रदेश महासचिव संजय कुंडू ने खाद्य आपूर्ति विभाग मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर जन वितरण प्रणाली विक्रेता परिजनों को अनुकंपा पर दुकान आवंटन की मांग की।मंत्री ने इस पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। 

 

प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 60 साल उम्र के बाद जन वितरण प्रणाली विक्रेता के मृत्यु के पश्चात परिजनों को इसके लाइसेंस से वंचित कर दिया जाता है।
मंत्री को अवगत कराया कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता पर उनका परिवार निर्भर रहता है और उनके मृत्यु हो जाने पर घर की आर्थिक हालत काफी खराब हो जाती है। इसलिए यह मांग है कि जो डीलर हैं उनकी मृत्यु पश्चात घर के परिवार के एक सदस्य को दुकान का अनुज्ञप्ति देने की नियमावली बनाई जाय।

 

मौके पर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन झारखंड प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद एवं महासचिव संजय कुंडू ने जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की अन्य समस्याओं की समाधान की मांग की।बन्ना गुप्ता को तीसरी बार मंत्री बनने पर गुलदस्ता देखकर शुभकामना व्यक्त की गई। 

 

इस मौके पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा,रवि गुप्ता,दीनानाथ प्रसाद,संगठन के तरफ से सुरेश प्रसाद,संजय कुंडू,ओबीसी मोर्चा रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष तपेश्वर गोप,विवेक कुमार, प्रवीण कुमार उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग