नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मंईयां सम्मान योजना की दी जानकारी

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मंईयां सम्मान योजना की दी जानकारी

09 Aug 2024 |  26

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,जगन्नाथपुर।प्रज्जवलित विहार कला जत्था के द्वारा जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के तत्वाधान में जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय स्थित दूर दराज से आये प्रखंड व अंचल में काम कराने आए व्यक्तियों व महिलाओं को झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना की जानकारी नुक्कड़ नाटक के द्वारा दिखाया गया,जिसमें मुख्यरुप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार मिश्रा,अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा,प्रखंड प्रमुख बुधराम पुर्ती,उपप्रमुख भरत गोप सहित प्रखंड अंचल व बाल विकास परियोजना शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

 

कार्यक्रम में प्रज्जवलित विहार जत्था के अन्य कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक एवं गीत के माध्यम से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत 21 से 50 वर्ष से कम आयु की महिलाओं को प्रति वर्ष 12 हजार रूपये दी जायेगी।उन्होंने बताया कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है।सरकार ने हड़िया एवं दारू बेचने वाले महिलाओं के लिए फूलों झानो आशीर्वाद योजना से जोड़ा है।इसके अलावा उन्होंने पशुधन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार योजना, मुख्यमंत्री हरित योजना आदि की जानकारी दी गयी।

 

कार्यक्रम में दलसचिव आरआर मेहता,विजय सिंह, विनोद उरांव,अगस्ती टोपो,सोनी कुमारी,करमी,बकला,तपेश्वर महतो,धमेंद्रर सिंह, साक्षी कुमारी,स्नेहा कुमारी,प्राची कुमारी आदि शामिल थे।

ट्रेंडिंग