घाटशिला विधानसभा से 12 व बहरागोड़ा विधानसभा से 16 ने किया नामांकन

घाटशिला विधानसभा से 12 व बहरागोड़ा विधानसभा से 16 ने किया नामांकन

26 Oct 2024 |  15

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,घाटशिला।विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन के आखिरी दिन कई उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कुल मिलाकर बहरागोड़ा से 16 और घाटशिला से 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। 

 

बहरागोड़ा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेशानंद गोस्वामी हैं।झारखंड मुक्ति मोर्चा से समीर कुमार मोहंती,  भागीदारी पार्टी (पी)से अमर कुमार भगत, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा से दिनेश महतो, बहुजन समाज पार्टी से सनत कुमार महतो,निर्दलीय रंजीत चाटियाल, धीरेंद्र नाथ बेरा,अशोक महतो,अर्जुन कुमार टुडू, फनी भूषण महतो। 
एसयूसीआई कम्युनिस्ट से हर प्रसाद सिंह सोलंकी, सीपीआईएम से स्वप्न कुमार महतो निर्दलीय सूरज गोप,  कविता साव,राम मुर्मू,दुर्गापद घोष।वहीं घाटशिला विधानसभा से झारखंड पीपुल्स पार्टी के सूर्य सिंह बेसरा,भारतीय जनता पार्टी से बाबूलाल सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के रामदास सोरेन,झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा से रामदास मुर्मू, भारत आदिवासी पार्टी से इंद्रजीत मुर्मू,एसयूसीए कम्युनिस्ट से दिकू हासदा के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों में पंचानन सोरेन, सुनील मुर्मू,पार्वती हसदा,भवतरण महली,रामदेव हेंब्रम और विक्रम किस्कू शामिल हैं।

ट्रेंडिंग