झारखंड विधानसभा चुनाव:पहले चरण के चुनाव के लिए भाजपा ने उतारे 40 स्टार प्रचारक,लिस्ट में पीएम मोदी- अमित शाह, सीएम योगी समेत कई दिग्गज

झारखंड विधानसभा चुनाव:पहले चरण के चुनाव के लिए भाजपा ने उतारे 40 स्टार प्रचारक,लिस्ट में पीएम मोदी- अमित शाह, सीएम योगी समेत कई दिग्गज

26 Oct 2024 |  14

 

रांची।झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है।विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा।पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को होगा।पहले चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी है। 

 

स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,नितिन गडकरी,शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्मृति ईरानी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत कई बड़े नेता शामिल हैं। 

 

इससे पहले चंपाई सोरेन,आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो और अन्य ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।चंपाई सोरेन ने सरायकेला से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। झारखंड के 43 विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा,जिसमें सरायकेला भी शामिल है। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 18 अक्टूबर को शुरू हुई थी और यह 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं द्वारा अपमानित किए जाने का दावा करते हुए 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य में भाजपा के पक्ष में लहर है।चंपाई सोरेन ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र के साथ-साथ पूरे झारखंड में भाजपा के पक्ष में लहर है। भाजपा इस बार सभी 81 सीट जीतेगी और सरकार बनाएगी। 

 

चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासियों की आबादी कम हो गई है।चंपाई सोरेन ने आरोप लगाया कि झारखंड की मौजूदा सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए कभी काम नहीं किया।

ट्रेंडिंग