बड़कागांव में मां शारदे की प्रतिमा शांतिपूर्ण ढंग से की गई विसर्जन

बड़कागांव में मां शारदे की प्रतिमा शांतिपूर्ण ढंग से की गई विसर्जन

05 Feb 2025 |  13

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड के तमाम पंचायत में 500 शिक्षण संस्थान विद्यालय,महाविद्यालय, कोचिंग संस्थानों व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों क्लबों, स्थानों में मां शारदे की पूजा धूमधाम से की गई और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बसंत पंचमी की बधाई दी।

 

मंगलवार को जुलूस निकालकर अपने निकटतम नदी तालाब में विद्यार्थियों ने नम आंखों से मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन किया।प्रखंड के कर्णपुरा महाविद्यालय,बीएम मेमोरियल स्कूल में संदीप कुशवाहा, जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय,संगम पब्लिक स्कूल ज्ञानोदय विकास स्कूल में सिकंदर कुमार सोनी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय तलसवार, अर्जुन राम,तुलेश्वर कुमार,बिरेंद्र कुमार,मनोज राम,भोलानाथ कुशवाहा विमल प्रसाद,उषा राणा,आलोमनी एक्का,अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साव, प्रभात कुमार,देवगढ़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय,इंटर आर्ट्स कॉलेज में,झारखंड इंटर कॉलेज में विनोद यादव,मॉडर्न पब्लिक हाईस्कूल में मोहम्मद इब्राहिम,आलम, पीएम श्री विद्यालय बड़कागांव, कन्या मध्य विद्यालय बड़कागांव में रवि शंकर पाठक के नेतृत्व में अपने-अपने संस्थान में धूमधाम से पूजा कराई गई और प्रतिमा का विसर्जन कराया गया।

ट्रेंडिंग