जेसीआई रांची को सर्वश्रेष्ठ शाखा और अध्यक्ष प्रतीक जैन को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का मिला पुरस्कार
जेसीआई रांची को सर्वश्रेष्ठ शाखा और अध्यक्ष प्रतीक जैन को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का मिला पुरस्कार
04 Jul 2025 | 14
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।जेसीआई रांची,जेसीआई इंडिया के मंडल तीन की सबसे बड़ी शाखा है।पहली बार जेसीआई रांची ने मंडल के कार्यक्रम मिडकॉन की मेजबानी जोहार मिडकॉन 2025 के नाम स्वरूप की।इस कार्यक्रम में मंडल तीन के सभी जेसीआई शाखाओं के कुल 165 प्रतिनिधि शामिल हुए।इसमें बीते छह माह की उपलब्धियों पर शाखाओं को पुरस्कृत किया गया।इस बार जेसीआई रांची को कुल 22 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया और जेसीआई रांची के अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन को बेस्ट अध्यक्ष मंडल तीन रीज़न ए से सम्मानित किया गया और जेसीआई रांची को बेस्ट शाखा के खिताब से नवाजा गया।
कार्यक्रम के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि रहे राजीव रंजन प्रसाद,अध्यक्ष झारखंड गौशाला न्यास बोर्ड व कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे झारखंड के पूर्व इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सौरभ तिवारी।
कार्यक्रम का संचालक जेसी सिद्धार्थ जयसवाल और प्रशांत पाटोदिया ने की।कॉन्फ्रेंस एडवाइजर पूर्व मंडल अध्यक्ष जेसी अभिषेक केडिया और जेसी संजय जैन और जेसी राजीव रंजन के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संचालन किया। जेसी ऋषभ जैन, ऋषभ अग्रवाल, तपिश केडिया, ऋषभ जालान, किशन अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, रौनक सिंह व सचिव सन्नी केडिया ने कार्यक्रम के संचालन में साथ निभाया।