प्रमोद गुप्ता को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष
प्रमोद गुप्ता को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष
03 Aug 2025 | 14
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।लोकहित अधिकार पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पिछले दिनों प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की पहली सूची जारी की गयी।सूची में पूर्व के रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता को उनके बेहतर कार्य और समर्पण को देखते हुए पदोन्नति कर प्रदेश महासचिव एवं गढ़वा जिला के प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया।
नए दायित्व मिलने पर नव मनोनीत प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता,राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू के साथ कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। प्रमोद प्रसाद गुप्ता ने प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पूर्व की भांति जन-जन तक पहुंचाने का पूरी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक कार्य करता रहूंगा। प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर रांची जिला सहित पूरे झारखंड प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से मुकुल नायक,प्रदीप ठाकुर, राकेश गुप्ता,हजारी प्रसाद मोदी,बलदेव साहू,प्रेमचंद साहू, अभिषेक महतो,पलामू गढ़वा जिला से विवेक नायक,लिकेश कुमार,राहुल कुमार,हजारीबाग जिला से रामविलास साव, कुंज बिहारी साव,अरविंद साव लोहरदगा सहित कई जिलों के कार्यकर्ताओं ने शुभकामना और बधाई दिया है।