पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया।इसमें मुख्य रूप से टुंडी विधायक सह सचेतक मथुरा महतो और निरशा विधायक अरूप चटर्जी शामिल हुए।
इस मौके पर मथुरा महतो ने कहा कि चंद्रशेखर अग्रवाल को हम लोगों का समर्थन है,उन्होंने पूर्व में धनबाद के विकास के लिए बहुत काम किया। चाहे 8 लेन सड़क हो,पार्क,शमशान,कब्रिस्तान,स्ट्रीट लाइट,नाली,सड़क इत्यादि काम किया। मथुरा महतो ने बताया कि पूरी पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और जीतेंगे।
निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने चंद्रशेखर अग्रवाल का समर्थन किया और कहा की हम लोग पूरी तरह चुनाव के लिए तैयार हैं।धनबाद एवं चिरकुंडा दोनों सीट हम लोगों को मिलेगी।
मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में धनबाद शहर को बेहतर बनाया और हमें विश्वास है की जनता हमें आशीर्वाद देगी ताकि शहर की जो समस्या है उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर रमेश टूद्दू,मन्नू आलम,लखी सोरेन,समीर रवानी आदि उपस्थित थे।