अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

09 Mar 2026 |  22

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ सनशाइन की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नव निर्वाचित गिरिडीह मेयर प्रमिला मेहरा उपस्थित रहीं।



कार्यक्रम की शुरुआत पीडीसी पूनम सहाय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार रखते हुए की।पूनम ने कहा कि महिलाएं अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ समाज में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। आज की महिला स्वयं को सशक्त बनाते हुए समाज के लिए भी सराहनीय कार्य कर रही है।



इसके बाद कविता राजगड़िया ने मुख्य अतिथि को फ्लावर पॉट और बुके देकर सम्मानित किया और महिला दिवस के अवसर पर अपने विचार भी व्यक्त किए। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही कई महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।



सम्मानित महिलाओं ने अपने संघर्षों और उपलब्धियों के बारे में बताया और यह साझा किया कि किस प्रकार उन्होंने कठिनाइयों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस मंच पर सम्मानित होकर उन्हें बहुत गर्व और खुशी महसूस हो रही है।



यह कार्यक्रम पीडीसी पूनम सहाय और कविता राजगड़िया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब की उपाध्यक्ष राखी झुनझुनवाला,सचिव स्मृति आनंद,संपादक संगीता सिन्हा,कोषाध्यक्ष मनीषा कापिसावे और सदस्य तनुजा सहाय,शशि जैन,शबाना रब्बानी,रश्मि गुप्ता और संगीता सिंह उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


ट्रेंडिंग