बारिश के बीच भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति विस्तारित,आमसभा,एकता और बाजार की मजबूती पर जोर

बारिश के बीच भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति विस्तारित,आमसभा,एकता और बाजार की मजबूती पर जोर

22 Nov 2026 |  7

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



भुरकुंडा। वर्ष 1994 में स्थापित भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति की विस्तारित आमसभा शनिवार को भुरकुंडा में उत्सव मैरिज हॉल में आयोजित हुई।बारिश के बावजूद दुकानदारों की अच्छी-खासी उपस्थिति ने संगठन के प्रति एकजुटता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलित कर की गई।



इस अवसर पर अध्यक्ष महेश्वर साहू,कार्यकारी अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, महासचिव सुरेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, संरक्षक रमेश अग्रवाल  डॉ. राजेंद्र महतो, परमजीत सिंह धामी  वरिष्ठ सदस्य  शिवकुमार गुप्ता, अखिलेश शर्मा, किशोरी वर्मा तथा बाजार के सैकड़ों व्यवसायी एवं दुकानदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुरेश उपाध्याय ने किया। प्रस्तावना पाठ के बाद कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह के द्वारा समिति का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया।



सभा में दुकानदारों ने बाजार की समस्याओं, व्यापारिक चुनौतियों एवं संगठन की भावी भूमिका पर अपने सुझाव रखे। अध्यक्ष महेश्वर साहू ने दुकानदारों की एकता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए आपसी सहयोग, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, बाजार की समस्याओं के सामूहिक समाधान तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। कार्यकारी अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह एवं कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने भी संगठन को और मजबूत, सक्रिय और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया।



इस दौरान क्षेत्र के पांच वरिष्ठ व्यवसायियों और समाजसेवियों जैनुल हक, रामगोपाल अग्रवाल, गौतम मुखर्जी, डॉ. एच.के. सिंह एवं हृदय दांगी को सम्मानित किया गया। सम्मानित अतिथियों ने समिति की पहल की सराहना करते हुए बाजार की एकजुटता एवं सामूहिक विकास का संदेश दिया।



सभा का समापन अध्यक्ष के संबोधन और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित सदस्यों और अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। बारिश के बीच दुकानदारों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि बाजार की समस्याओं से निपटने, व्यापारिक हितों की रक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए एकजुट संगठन समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम मे सैंकडों व्यवसायी उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग