रामगढ़ कैथा में कई किसानों को रबी फ़सल का दिया गया प्रशिक्षण

रामगढ़ कैथा में कई किसानों को रबी फ़सल का दिया गया प्रशिक्षण

22 Nov 2026 |  4

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



रजरप्पा।जिला बीज गुणन प्रक्षेत्र (बीज प्रजनन) रामगढ़ के कैथा रामगढ़ प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला का शनिवार को आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि हज़ारीबाग सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल,विशिष्ट अतिथि बीस सूत्री सदस्य हीरालाल महतो,बीस सूत्री सदस्य भरत महतो,बीस सूत्री अध्यक्ष दुलमी सुधीर मंगलेश मुख्य रूप से मौजूद रहे।प्रशिक्षण का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर कृषक मित्र,अग्रसर किसान और बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसान उपस्थित रहे।



 हज़ारीबाग सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि खेती का महत्व हमारा देश कृषि प्रधान देश है और लगभग 70% आबादी कृषि पर निर्भर रहता है। उन्होंने कहा कि खेतों में रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं करें और जैविक खाद का उपयोग करें, जैविक खाद का प्रयोग करने से फसलों का बेहतर उपज होगा और अच्छी आमदनी भी होगी।प्रधानमंत्री के कृषि विजन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने खेत बचाओ अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।



रामगढ़ बीस सूत्री सदस्य हीरालाल महतो ने किसानों की आय बढ़ाने,विभागीय पहलों का अंतिम किसान तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।दुलमी 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने भी किसानों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। 



हीरालाल महतो ने कहा कि झारखंड सरकार में किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार कई तरह की योजनाएं लागू की है,जिसका लाभ ग्रामीण स्तर के किसानों को लेना चाहिए,किसान प्रशिक्षण प्राप्त के पश्चात बेहतर विधि से सभी फसलों को खेतों में डालकर उपज बढ़ा सकते हैं।उपज फसलों का बाजारों में बिक्री कर आय स्रोत दोगुना कर सकते हैं।



प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मनोज कुमार ने किसानों को रबी मौसम में राइस फेलो (धान कटाई के बाद खाली पड़े खेतों) में नमी संरक्षण के साथ दलहनी फसलें लगाने का वैज्ञानिक सुझाव दिया,जिससे जड़ों की गांठों के माध्यम से नाइट्रोजन स्थिरीकरण द्वारा मृदा स्वास्थ्य में सुधार होने के साथ-साथ अतिरिक्त आय और परिवार के बेहतर पोषण व मानव स्वास्थ्य का लाभ भी मिल सके। 



कर्मशाला में उपस्थित अग्रसर किसानों ने बेहतर खेती के अनुभव साझा किए और कृषक मित्र निरंजन महतो का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया,जिन्होंने कृषि चुनौतियों और उनसे निपटने के व्यावहारिक उपायों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी,जबकि सहायक तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार दास और स्मृति टुटी ने तकनीकी सहयोग दिया और अग्रति संस्था से पम्मी ने वित्तीय जागरूकता के बारे में अवगत कराया। 



इस मौके पर कृषक मित्र कुंदरू कला निरंजन महतो,राजेश गिरी,ईश्वर नाथ महतो,नीलम देवी सहित 50 से अधिक की संख्या में महिला पुरुष किसान प्रशिक्षण में शामिल थे। 



मौके पर जयराम महतो, प्रेमनाथ महतो, हीरा गोप, लोकनाथ महतो, सुंदरलाल महतो, हुकुम नाथ महतो, चरणु मुंडा, नंदू सिंह, बालों देवी, अंजू देवी, सुनीता देवी, करण बेदिया, राज रंजन बेदिया,  संगीता देवी, रेणु देवी, प्रियंका देवी, उर्मिला देवी सहित कई किसान मौजूद थे।


ट्रेंडिंग