आय से अधिक संपत्ति मामले में सेवानिवृत्त चौकीदार के घर एसीबी का छापा,भारी मात्रा में नगदी और 1000 के 24 पुराने नोट बरामद 

आय से अधिक संपत्ति मामले में सेवानिवृत्त चौकीदार के घर एसीबी का छापा,भारी मात्रा में नगदी और 1000 के 24 पुराने नोट बरामद 

22 Nov 2026 |  8

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



 पाकुड़।जिले के महेशपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) दुमका की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। महेशपुर प्रखंड के गढ़वाड़ी गांव निवासी सेवानिवृत्त चौकीदार धीरन माल के घर पर एसीबी की टीम ने छापेमारी किया। 



एसीबी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 19 नवंबर को न्यायालय के आदेश पर कार्यपालक दंडाधिकारी और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई। इस दौरान करीब 4 हजार वर्गफीट जमीन पर बने दो मंजिला पक्के मकान का अनुमानित मूल्य 90 लाख 53 हजार 440 रुपये आंका गया। वहीं घर से 5 लाख 8 हजार 560 रुपये नकदी भी बरामद हुई। इसके अलावा एक हजार रुपये के 24 पुराने विमुद्रीकृत नोट भी मिले। एसीबी को धीरन माल की करोड़ों रुपये की अन्य अचल संपत्तियों से जुड़े सुराग भी मिले हैं। फिलहाल आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच जारी है। अब सवाल यह है कि एक सेवानिवृत्त चौकीदार ने इतनी बड़ी संपत्ति कैसे अर्जित की।


ट्रेंडिंग