पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
गोड्डा।ललमटिया कोयला खदान स्थित राजमहल परियोजना ओसीपी में नवनियुक्त प्रमुख ओपी चौधरी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एचआर मैनेजर एसके सिंह,यूसीडब्ल्यूयू यूके अध्यक्ष रामस्वरूप उपाध्याय,डॉक्टर राधेश्याम चौधरी और झारखंड कल्याण संघ के अध्यक्ष अर्जुन महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।अतिथियों ने ओपी चौधरी को अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं और बधाई दी।
मौके पर यूनियन नेताओं ने कहा कि ओपी चौधरी ने अपनी मेहनत,लगन और कार्यकुशलता के दम पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त की है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ललमटिया कोयला खदान स्थित राजमहल परियोजना का संचालन और बेहतर होगा तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
नेताओं ने कहा कि परियोजना के विकास के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। समारोह में उपस्थित लोगों ने ओपी चौधरी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।