चौपारण में जलजमाव की समस्या को लेकर गंभीर दिखे पूर्व विधायक मनोज यादव

चौपारण में जलजमाव की समस्या को लेकर गंभीर दिखे पूर्व विधायक मनोज यादव

08 Jul 2024 |  90

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग। पहली बारिश में ही चौपारण की सड़को पर जल जमाव होने लगा है।सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही चौपारण वासी कई वर्षों से झेल रहें है।भारी बारिश के कारण बीते दिनों से चौपारण के दुकान और घरों में पानी घुस गया है,जिससे व्यावसाय पूरी तरह ठप हो जा रहा है।शनिवार को भाजपा कार्यालय चौपारण में सड़क निर्माण कंपनी के एचआर और इंजीनियरों की टीम के साथ बैठक कर समस्याओं से अवगत कराया।इस दौरान पूर्व विधायक और भाजपा नेताओं ने इंजीनियरों को स्थल का मुआयना करवाया और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने को कहा। 

 

इस दौरान रामस्वरूप पासवान,मुकुंद साव,जीप सदस्य राकेश रंजन,मुखिया संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र रजक,मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह,मुखिया कृष्णा रविदास,अरविंद सिन्हा,बिराज रविदास,जनार्दन सिंह,राजेन्द्र चंद्रवंशी,रंजन सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

ट्रेंडिंग