अमर बाउरी और भाजपा नेता झूठी और मनगढ़ंत बातों का प्रचार कर रहे हैं:झामुमो

अमर बाउरी और भाजपा नेता झूठी और मनगढ़ंत बातों का प्रचार कर रहे हैं:झामुमो

14 Jul 2024 |  100

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गढ़वा।झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शनिवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है,जिसमें कहा गया कि बंशीधर नगर में भाजपा के संकल्प सभा में प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी और‌ अन्य नेताओं द्वारा झूठा एवं मनगढंत बातों का प्रचार किया जा रहा है जो पूर्णत निराधार है।भाजपा के ए टू जेड सभी नेतागण असंवैधानिक व अलोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग करते हैं। 

 

झामुमो ने कहा कि झारखण्ड सरकार माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सभी विभागों में नियुक्तियां की जा रही है तथा नई नौकरी के लिए विज्ञापन भी प्रकाशित किया जा रहा है।वैसी स्थिति में नियुक्ति को रोकने के लिए भाजपा के नेतागण न्यायालय में जाकर विवादित कर नौकरी को रोकवाने का काम कर रहे हैं। इनका मुख्य काम जनविरोधी कार्रवाई रहा है।

 

झामुमो ने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर सरकार द्वारा पूरे झारखंड को लूटने और कमीशन खोरी का दुकान चला रही थी। जैसे में झारखण्ड के खनिज पदार्थ तथा झारखंड का बालू राज्य से बाहर भेजने का काम किया गया है कि गढ़वा एवं झारखंड की बालू दिल्ली एवं बंबई भेजा जा रहा था,जिसमें भाजपा के स्थानीय प्रतिनिधि के हिस्सेदारी थी। विकास से इनलोगों का दूर-दूर का संबंध नहीं रहा है। 

 

झामुमो ने कहा कि झारखण्ड सरकार एवं माननीय मंत्री के द्वारा गढ़वा में समुचित विकाश पथ निर्माण,सिंचाई,शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि विभागों में गुणवत्तायुक्त विकास किया जा रहा है। विकास को देखकर विपक्षी हतासा एवं निराशा की स्थिति में है।आने वाला विधानसभा के चुनाव में झारखण्ड में इनका खाता खुलना भी मुश्किल हो जायेगा।झारखण्ड की जनता इसको अच्छी तरह से जानती है एवं समझती है। जनता अब इनके झांसे में नहीं आने वाली है। 

 

झामुमो ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा के विधायक भानू प्रताप शाही को भारतीय इतिहास की जानकारी नहीं रहने के कारण बिना सिर पैर की बात किया करते हैं। इनको हरा रंग से बहुत तकलीफ है एवं उनको जानना चाहिए कि झारखण्ड शहीदों की धरती रही है एवं जल-जंगल,जमीन,हरियाली का प्रतीक है और हरा रंग राष्ट्रीय ध्वज विकाश का प्रतीक है। 

 

इस बैठक में जिला अध्यक्ष तनवीर आमल खान,जिला सचिव मनोज ठाकुर,केन्दीय समिति सदस्य शरीफ अंसारी,जिला परिषद्अध्यक्ष शांति देवी,अशर्फी राम,जिला प्रवक्ता सैय्यद गुलाम हुसैन और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग