चतरा जिले के सिमरिया में भाजपा का सम्मान सह विजय संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ

चतरा जिले के सिमरिया में भाजपा का सम्मान सह विजय संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ

14 Jul 2024 |  15

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,सिमरिया,चतरा।जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है चतरा जिले के राजनीतिक गलियारे में हलचल दिखने लगी है।इसी क्रम में शनिवार को सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्मान सह विजय संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के तहत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री केंद्र के पूर्व मंत्री  अर्जुन मुंडा का विधानसभा क्षेत्र में आगमन हुआ।इस मौके पर सिमरिया विधानसभा के नेता जीतन राम ने अर्जुन मुंडा का स्वागत किया। 

 

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को अर्जुन अर्जुन मुंडा ने सम्मानित किया,जिसमें सिमरिया के बूथ अध्यक्ष को और मंडल अध्यक्ष को भी स्वागत कर सम्मानित किया। 

 

मौके पर अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार चतरा जिले के दोनों विधानसभा चुनाव जीतेंगे एवं झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। 

 

इस कार्यक्रम में जिले के अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गण, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष गण,भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष गण,मंडल अध्यक्ष गण और तमाम भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

ट्रेंडिंग