माले ने चार लेबर कोड के विरोध में चक्का जाम को बताया सफल

माले ने चार लेबर कोड के विरोध में चक्का जाम को बताया सफल

10 Jul 2025 |  20

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा के सैकड़ों लीडर और कार्यकर्ता माले नेता राजेश सिन्हा,कन्हाई पांडेय,मसूदन कोल,किशोर राय,दारा सिंह,पवन यादव,सनातन साहू आदि के नेतृत्व में सड़क पर सैकड़ों कार्यकर्ता लाल झंडे को लेकर देशव्यापी भारत बंद को लेकर सड़क पर उतरे। बुधवार सुबह पांच बजे से टुंडी रोड के चतरो के पास भाजपा सरकार के मजदूर विरोधी चार लेबर कोड काले कानून के विरोध में जमकर नारा लगाया,जगह जगह बेरिकेटिंग कार्यकर्ताओं ने किया।

 

माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि देश में जब से मोदी सरकार आई है तब से लेकर मजदूरों के खिलाफ कार्य कर रही है।फैक्ट्री में आठ घंटा काम के बदले 12 घंटे काम लेने लगा है,इसको बंद करना होगा,जो मजदूर मोदी सरकार को वोट देकर ताकत दिए है,उस ताकत को छीनना होगा।

 

माले नेता कन्हाई पांडेय ने कहा कि फैक्ट्री मजदूरों को माले के मजदूर संगठन में और किसान संगठन में जुड़ने की जरूरत है।भारत के मजदूर एक हो वरना पूंजीपति की सरकार और पूंजीपति लोग मजदूर को बर्बाद करेंगे।

 

मसूदन कोल और दारा सिंह ने कहा कि यह अभी शुरुआत है जल्द बड़े आंदोलन के तरफ माले जायेगा।नेताओं ने कहा कि आज का बंदी सफल रहा,लगभग तीन घंटे रोड जाम रहा।इस मौके पर बीमार,एंबुलेंस,स्टूडेंट और जरूरी कार्यों में जा रहे बच्चे स्टूडेंट को बाधित नहीं किया गया।हजारों की संख्या में आज गिरिडीह के मजदूर फैक्ट्री में काम नहीं करने गए मजदूर सभी को माले ने धन्यवाद दिया।

 

 इधर कब्रीबाद माइंस में राजकुमार राय की अगुवाई में बंदी का नेतृत्व किया गया। पपरवाटांड़ और शहरी इलाको में माले के कार्यकर्ताओं ने बंदी किया।

 

सिन्हा और पांडेय ने कहा कि यह देश व्यापी आंदोलन था किन्तु गिरिडीह के मजदूरों केलिए,किसानों के लिए,छात्र, महिलाओं,दलितों के लिए एकजुट होकर बड़े आंदोलन के तरफ जायेंगे।

 

मौके पर राजकुमार राय,चुन्नू तबारक,एकराम अंसारी,कौशल साव, नारायण सिंह, किशोर राय, पवन यादव, नवीन पाण्डेय, सुनील ठाकुर,  प्रसादी राय, डीलचंद कोल्ह, मधुसूदन कोल्ह,मजहर, भोथारी दास, गुलाब कोल्ह, धनेश्वर कोल्ह,भीम कोल,धनेश्वर को,लखन कोल, चंदन टुडू, मनोज कोल्ह, जगरनाथ कोल्ह,मुस्तकीम अंसारी,गोपाल सिंह,दामोदर साव,कोलिया देवी,तरी पंडित,तेजप्रताप सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

ट्रेंडिंग