76वां वन महोत्सव का आयोजन

76वां वन महोत्सव का आयोजन

10 Jul 2025 |  24

 

पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,हजारीबाग।कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम हेदलाग सुरक्षित वन में समाजिक वानिकी प्रमंडल हजारीबाग के वन प्रमंडल पदाधिकारी अजय कुमार और सुरेश राम वन क्षेत्र पदाधिकारी द्वारा 76वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगीता देवी,कटकमसांडी प्रमुख और विशिष्ठ अतिथि पिंकी राणा, मुखिया कंचनपुर पंचायत और अंजू बाला देवी पंचायत समिति सदस्य रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप जलाकर किया गया।सभी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 के तहत एक-एक पेड़ लगाया।

 

संगीता देवी ने ग्रामीणों से कहा कि वन है तो हम हैं, वन को बचाना हम सभी का दायित्व है एवं ग्रामीणों को वन ना काटने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक राणा,हेमन्ती कुमारी,भोला राणा,पंकज कुमार,पंकज अगेरिया, शंभू राम, ग्रामीण, बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र छात्राएं और वनकर्मी सम्मलित हुए।

 

वन विभाग द्वारा स्कूल के छात्रों के बीच वनों से संबधित क्विज आयोजित कर पुरस्कार वितरण भी किया गया कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार दास ने किया। कार्यक्रम का समापन वन और वन्य जीवों की सुरक्षा का शपथ ग्रहण करवाते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रभारी वनपाल गौतम कुमार साहू ने किया।

ट्रेंडिंग