झारखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे पंचतत्व में हुए विलीन 

झारखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे पंचतत्व में हुए विलीन 

13 Jul 2025 |  40

झारखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे पंचतत्व में हुए विलीन 

दाह संस्कार काशी के मणिकर्णिका घाट पर शनिवार को हुआ संपन्न, बड़े बेटे बड़ु दुबे ने दी मुखाग्नि

 

पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,मेदिनीनगर (पलामू)।पलामू जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के काडी प्रखंड के चोका पलियारी गांव के निवासी झारखंड कांग्रेस के मजबूत स्तंभ चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का अंतिम संस्कार काशी के मणिकर्णिका घाट पर शनिवार को संपन्न हुआ।दद‌ई दुबे के बड़े बेटे बडु दुबे ने मुखाग्नि दी।दद‌ई दुबे के निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। 

 

चंद्रशेखर दुबे उर्फ दद‌ई दुबे पलामू जिले के विश्रामपुर विधानसभा का 6 बार प्रतिनिधित्व किया और धनबाद से सांसद में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।दद‌ई दुबे आजीवन मानवीय गरिमा के लिए संघर्षरत रहे और झारखंड के विकास और निरंतर प्रगति के लिए और संगठन को मजबूत करने के लिए आजीवन प्रयास रत रहे।

 

दद‌ई दुबे के निधन पर कांग्रेसी नेता छतरपुर विधायक वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा है कि श्री दुबे झारखंड प्रदेश के मजबूत स्तंभ थे।इनके स्थान की भरपाई निकट भविष्य में मुश्किल होगी।

 

धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष हृदयानंद मिश्र ने कहा है कि श्री दुबे की राजनीति कांग्रेस से प्रारंभ हुई एवं आजीवन कांग्रेस के लिए ही समर्पित रही,ये कांग्रेस के लिये अंतिम सांस तक काम करते रहे।

 

शोक व्यक्त करने वालों में रिजवान खान,शाहनवाज हुसैन,संजर नवाज असलम खान,रहमतुल्लाह अंसारी,रमेश सिंह उर्फ भोला सिंह,विमला कुमारी,विजय राम,पूर्व सांसद घुरण राम,पूर्व सांसद मनोज कुमार,आलोक कुमार चौरसिया, हुसैनाबाद विधायक आरजेडी के प्रदेशाध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव,सत्येंद्र प्रसाद यादव,सतीश कुमार यादव अलावा कई गणमान्य शामिल थे।

ट्रेंडिंग