राज भवन बेंती में धूमधाम से मनाया गया राजा भइया का जन्मदिन,देश-विदेश से समर्थकों,राष्ट्रीय स्तर के संत-महात्माओं और कथावाचकों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

राज भवन बेंती में धूमधाम से मनाया गया राजा भइया का जन्मदिन,देश-विदेश से समर्थकों,राष्ट्रीय स्तर के संत-महात्माओं और कथावाचकों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

01 Nov 2025 |  20

 



प्रतापगढ़।पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया का 31 अक्टूबर को 56वां जन्मदिन  बेंती राज भवन में धूमधाम से मनाया गया।देश के विभिन्न राज्यों से लोग राज भवन बेंती पहुंचकर राजा भइया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।सोशल मीडिया पर भी राजा भइया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी था।



राजा भइया के जन्मदिन पर कई राष्ट्रीय स्तर के कथा वाचक संत महात्मा ने भी हिंदू के हितैषी बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इन संत महात्माओं ने ईश्वर से राजा भइया की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।जन्मदिन के अवसर पर राजा भइया के समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।राजा भइया ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और उनका धन्यवाद दिया।



राजा भइया दोपहर बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान किए। लखनऊ में राजा भइया का जन्मदिन जोरदार तरीके से मनाया गया।इस अवसर पर राजा भइया के समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। 



बाबागंज,बिहार,कालाकांकर,नगर पंचायत कुंडा,नगर पंचायत मानिकपुर,नगर पंचायत हीरागंज और नगर पंचायत डेरवा में कार्यकर्ताओं ने धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर महाप्रसाद का वितरण किया।



बता दें कि यूपी के सभी जिलों में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के  पदाधिकारीयों ने धार्मिक कार्यक्रम और जरूरतमंदों की मदद कर राजा भइया का जन्मदिन मनाया।


ट्रेंडिंग