हंटरगंज के तीन पंचायत सचिवालयों में चला बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान,ग्रामीणों ने ली बाल विवाह रोकने की शपथ

हंटरगंज के तीन पंचायत सचिवालयों में चला बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान,ग्रामीणों ने ली बाल विवाह रोकने की शपथ

08 Mar 2026 |  7

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत सलैया,जोरीकला और करैलीबार पंचायत सचिवालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई।शपथ के दौरान ग्रामीणों ने प्रतिज्ञा ली कि वे अपने पड़ोस में किसी भी समुदाय की बालिका का बाल विवाह नहीं होने देंगे।यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है,तो उसकी सूचना तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों,पुलिस और सरकार को दी जाएगी।



उपस्थित ग्रामीणों ने यह भी संकल्प लिया कि वे सभी बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे और बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे।



इस अवसर पर ग्राम सभा में प्रखंड उपप्रमुख राहुल गुप्ता, करैलीबार मुखिया डोमन भुइयां,सलैया पंचायत मुखिया मनोज पासवान समेत सैकड़ों छात्र अन्य ग्रामीण अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


ट्रेंडिंग