गायत्री प्रज्ञापीठ मालखादहरा मोहनपुर में सम्मान समारोह आयोजित,गायत्री परिवार ट्रस्ट गोड्डा के सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत

गायत्री प्रज्ञापीठ मालखादहरा मोहनपुर में सम्मान समारोह आयोजित,गायत्री परिवार ट्रस्ट गोड्डा के सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत

27 May 2026 |  27

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



महागामा।गायत्री प्रज्ञापीठ मालखादहरा मोहनपुर महागामा में गायत्री परिवार ट्रस्ट गोड्डा के सदस्यों के सम्मान में भव्य स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में गायत्री परिजन और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।



समारोह के दौरान महागामा गायत्री प्रज्ञापीठ मालखादहरा  ट्रस्टी विभूति रंजन द्वारा मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिरुद्ध प्रसाद यादव को तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।साथ ही ट्रस्टी कौशल किशोर भंडारी,धर्मेंद्र प्रताप शाह,विपिन बिहारी,श्यामलाल पंडित,हरेंद्र कुमार,निरंजन सिंह,रेखा दीदी और मीनू दीदी का भी भावपूर्ण स्वागत किया गया।समारोह में जयप्रकाश कुमार,कार्तिक महतो,गीता बहन, लक्ष्मी बहन सहित अन्य को भी सम्मानित किया गया। 



मौके पए गायत्री परिवार के कृष्ण मुरारी साह,मंटू साह, कैलाश मंडल,प्रसिद्ध नारायण सिंह,परशुराम सिंह, डॉ. सत्यनारायण दास,वंदना पांडे,ममता बहन सहित दर्जनों गायत्री परिजन भाई-बहन मौजूद रहे।



मुख्य ट्रस्टी अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने गायत्री परिवार के जन्म शताब्दी कार्यक्रम और मिशन की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के संदेश को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही 31 मई को आयोजित नशा मुक्ति आंदोलन समारोह को लेकर विशेष चर्चा की गई।



समारोह में जिला संयोजक विनोद महतो ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं मंच संचालन विभूति रंजन, कार्तिक महतो और डॉ. अभिषेक सानू ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गायत्री परिवार के परिवाजक धनंजय रामदास और डॉ. सत्यनारायण दास ने किया।


ट्रेंडिंग