विजयादशमी के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ शस्त्र पूजा     

विजयादशमी के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ शस्त्र पूजा

    

14 Oct 2024 |  19

 

पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।रेलवे परिसर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित दुर्गा माता प्रतिमा के समीप विजयादशमी के शुभ अवसर पर युवाओं और मातृशक्तियों ने सामाजिक कार्यकर्ता हिसाबी राय के नेतृत्व में पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा प्रतिमा के समीप शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।पुरोहित सजल चटर्जी और सुभो सहाना ने यजमान युवा नेता अनिकेत गोस्वामी द्वारा शस्त्र पूजन की अगुवाई करते हुए पूजा संपन्न कराया। 

 

शस्त्र पूजन पर पूजा मंडप जय माता दी, जय मां दुर्गे, जय श्री राम, हर हर महादेव के जय घोष से गुंजयमान हो उठा। पूजा मंडप में उपस्थित युवा और मातृशक्ति उत्साह से ओतप्रोत थे।दर्जनों लोगों ने अपने-अपने शस्त्रों का सामूहिक पूजन किया। 

 

शस्त्र पूजन में उपस्थित मातृशक्ति सम्पा साहा ने कहा कि दशहरा के शुभ अवसर पर शस्त्र पूजन करने की परंपरा सदियों पुरानी है। इस दिन हर घर में शास्त्रों की पूजा होती है। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। विजयादशमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण का एवं देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध कर बुराई पर अच्छाई के प्रति का संदेश दिया था। 

 

शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बाबुधन मुर्मू,पार्वती देवी,अखिलेश कुमार चौबे,पिंकी मंडल,संतोष कुमार ठाकुर,प्रभाती मंडल, राणा शुक्ला,वर्षा चटर्जी,संजय कुमार ओझा,मोऊ शहाना, सुशील साहा,मुरारी मंडल,दृष्टि गोस्वामी सहित दर्जनों मातृशक्ति और युवा शक्ति और श्रद्धालुगण मौजूद थे।

ट्रेंडिंग