विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रेस कांफ्रेंस का हुआ आयोजन

विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रेस कांफ्रेंस का हुआ आयोजन

16 Oct 2024 |  8

विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रेस कांफ्रेंस का हुआ आयोजन

 

सिमरिया व चतरा विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण में होगा मतदान

 

चतरा जिले में आज से आदर्श आचार संहिता लागू,आदर्श आचार संहिता के अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  रमेश घोलप ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया।उपायुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दिया कि आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा कर दी गई है। जिले में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो चुका है। आदर्श आचार संहिता के अवहेलना करने वालों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। जिले में कुल 19 कोषांगों का गठन कर लिया गया।इसके सफल संचालन हेतु सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। 

 

उपायुक्त ने कहा कि पूरे राज्य में पहले चरण में 13  नवंबर व दूसरा चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा,जिसमे चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव 13 नवंबर को पहले चरण में होगा,जिसके लिए 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक उम्मीदवारों का नामांकन, 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों का स्क्रुटनी होनी है।वहीं नाम वापसी तिथि 30 अक्टूबर है। मतगणना 23 नवंबर को होगा। उम्मीदवारों का नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया के कार्यालय कक्ष में होना है। 

 

उपायुक्त ने कहा कि चतरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 419 मतदान केंद्र हैं। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 475 वहीं चतरा जिले के 20 मतदान केंद्र बड़कागांव विधासभा क्षेत्र में आता है। जिले में अगर कुल मतदान केंद्रों की बात करें तो कुल 914 मतदान केंद्र हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्र मिलाकर कुल 8,04,392 मतदाता हैं। इसमें सिमरिया विधानसभा में 3,77,183 मतदाता, चतरा विधानसभा 4,27,209 मतदाता हैं। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,92,872 है, महिला 1,84,311 है। चतरा विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,17,096, महिला मतदाताओं की संख्या 2,10,111, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 2 है। साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में लगभग सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

 

प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, वन प्रमंडल दक्षिणी मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता चतरा अरविंद कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, उप निर्वाचन पदाधिकारी चतरा वेदवती कुमारी समेत अन्य सम्बंधित उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग