लातेहार में 6 अपराधी गिरफ्तार,प्रतिबंधित क्रियावादी संगठन बनाकर फैला रखी थी दहशत

लातेहार में 6 अपराधी गिरफ्तार,प्रतिबंधित क्रियावादी संगठन बनाकर फैला रखी थी दहशत

17 Oct 2024 |  13

लातेहार में 6 अपराधी गिरफ्तार,प्रतिबंधित क्रियावादी संगठन बनाकर फैला रखी थी दहशत

 

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सुचना के आधार पर मनिका पुलिस की बड़ी कारवाई

 

अपराधियों के निशानदेही पर हथियार के साथ गोली,वर्दी बरामद

 

 पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मनिका/लातेहार।पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मनिका पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भरत राम के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के नाम पर अपना अलग संगठन बनाकर लेवी वसूलने वाले छह अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा। 

 

मनिका थाना में मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया की पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी की विगत एक वर्ष से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के नाम पर अपराधिक किस्म के आधा दर्जन लोग जिले के विभिन्न थाना छात्र में ग्रामीणों और ठेकेदारो को हथियार का भय दिखाकर जबरन लेवी वसूलने का काम कर रहे है। इसी सूचना के आधार पर मंगलवार को थाना प्रभारी शशि कुमार के साथ सशस्त्र बल के जवानो ने मनिका थाना क्षेत्र के जुंगूर गांव मे अनिल कुमार यादव उम्र  24 वर्ष पिता दामोदर यादव के घर प्रतिबंधित संगठन के नाम पर क्षेत्र मे लेवी मांगने की योजना बनाते छह अपराधियो को धर दबोचा। 
पकड़े गये अपराधियो के निशानदेही पर लातेहार थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुरा के जंगल में एक तालाब के नीचे से राइफल जैसा दिखने वाला चार हथियार एक देशी कट्टा आठ एमएम का चार कारतूस छह मोबाइल फोन, चार चितकबरा वर्दी पुलिस ने बरामद किया है। 

 

पकड़े गये अपराधियो में अनिल कुमार यादव जूंगूर सागर यादव उम्र 22वर्ष  मानिकपुर लातेहार,अखिलेश यादव उम्र 23वर्ष डुरूआ स्टेशन लातेहार,मिथिलेश यादव उम्र 21वर्ष, रजवार थाना बालूमाथ,शिवनंदन यादव उर्फ शिव उम्र 20वर्ष मानिकपुर लातेहार व जावेद अंसारी उम्र 25वर्ष ग्राम जूंगूर मनिका शामिल है।

 

पुलिस ने बताया की अनिल कुमार यादव का पूर्व में भी अपराधिक ऐतिहासिक रहा है। छापामारी अभियान में थाना प्रभारी के अलावा पु0अ0नि0 सत्येंद्र कुमार रंजन पासवान, उदीत कुमार, अरविन्द कुमार ,कुमार छत्रपाल ,हितेश कुमार महतो ,सुशील कुमार चंपी के साथ तकनिकी शाखा लातेहार शामिल थे। पकड़े गये सभी अपराधियो को मनिका थाना कांड संख्या 65/2024धारा 308(2)308(3)/3(5)बीएनएस 25(1-बी)ए/26/35आम्स एक्ट एवं 17सी0एल0ए0एक्ट के तहत मनिका पुलिस ने जेल भेज दिया। मनिका पुलिस द्वारा पकड़े गये अपराधियो के बावत जिले के लिए एक बड़ा  सफलता माना जा रहा है।

ट्रेंडिंग