18 व 19 अक्टूबर को आनंद मंगल का दीपोत्सव कार्यक्रम, विभिन्न प्रांतों के लगेंगे 80 स्टाॅल

18 व 19 अक्टूबर को आनंद मंगल का दीपोत्सव कार्यक्रम, विभिन्न प्रांतों के लगेंगे 80 स्टाॅल

18 Oct 2024 |  10

 

प्रतिनिधि,धनबाद।आनंद मंगल का वार्षिक कार्यक्रम दीपोत्सव शुक्रवार 18 से शनिवार 19 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे दिन से शाम 8 बजे तक सिद्धि विनायक रिसोर्ट धनसार में आयोजित हो रहा है।इसकी जानकारी संस्था द्वारा गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर होटल में दी गई। 

 

आनंद मंगल की अध्यक्ष नीतू कनोरिया ने बताया कि कोलकाता,रांची और मुंबई समेत विभिन्न प्रांतों से आये 80 से ज्यादा उत्पादों के स्टाॅलों के माध्यम से त्योहार को और आकर्षक ढंग से मनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देना ही हमारी संस्था आनंद मंगल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इसमें विशेष आकर्षण के रूप में हमारी आनंद सखियां जो हमारे द्वारा संचालित निशुल्क सिलाई केंद्रों से जुड़ी हुई है उनके स्वरोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत स्वेता, पायल, सोनल, रेवा, सपना, संगीता अग्रवाल, दीप्ती गर्ग, मीनू खेतान, सीमा मित्तल, बरखा लोहारीवाल, संगीता ड्रोलिया, रिद्धि गोड्डा, रेखा रूंगटा, रंजना दुधानी, अनीता गुटगुटिया, विजेता इत्यादि शामिल है।दीपोत्सव कार्यक्रम में दीपक और भगवान की हस्तनिर्मित पोषाक का भी एक स्टाल लगाया गया है। 

 

पिछले 20 सालों से स्थापित संस्था आनंद मंगल की प्रेसिडेंट नीतू कानोरिया ने बताया कि यह दीपावली की शॉपिंग को देखते हुए दीपोत्सव स्टॉल लगाया गया है,जिसमें सभी आय वर्ग की महिलाएं खरीददारी कर सकती है। उन्होंने बताया कि मेले की आय से सामाजिक कल्याण एवं जरूरतमंदों के उत्थान के लिए विभिन्न कार्य किए जाते हैं।वर्तमान में बारामुड़ी एवं झरिया में महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई केंद्र संचालित हो रही है और शीघ्र दोनों केंद्रों में कंप्यूटर क्लासेस भी शुरू की जाएगी।

ट्रेंडिंग