बरहीडीह सूर्य मंदिर का वार्षिक महायज्ञ महोत्सव को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
महायज्ञ के आयोजन से श्रेत्र में खुशहाली आती है:मनोज कुमार यादव
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बरही।बरहीडीह के प्राचीन छठ घाट स्थित सूर्य मंदिर में वार्षिक महायज्ञ महोत्सव को लेकर रविवार सुबह गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भव्य कलश यात्रा में 351 महिला श्रद्धालुओ ने कलश उठाया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव, विशिष्ठ अतिथि जिप संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान केशरी,विहिप जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता,अमित साहू आदि ने यज्ञ स्थल से मुख्य पुजारी जीतू ठाकुर, पवन सिंह, सुरेश राणा, अनुज सिंह, बासुदेव सिंह, संजय सिंह सह उनकी पत्नियां को कलश देकर यात्रा का रवाना किया।
इसके बाद कलश यात्रा प्राचीन छठ घाट पहुंचे,जहां मुख्य यज्ञाचार्य रामचंद्र पांडेय, परमानंद पांडेय, कामेश्वर पांडेय, कृष्णा पांडेय, गौतम पांडेय, जीवलाल पांडेय, अजय पांडेय द्वारा विधि विधान के साथ कलश में जल भरा गया। बरहीडीह गांव सहित बरही चौक के चारों मार्गो में भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर कलश को स्थापित की गई।
इस मौके पर विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि महायज्ञ के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है और खुशहाली आती है।मंदिर समिति के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, सचिव राजवंशी सिंह व कोषाध्यक्ष ने बताया कि यह दूसरा साल यज्ञ महोत्सव मनाया जा रहा है। यज्ञ 9 दिनों तक चलेगा और इसे वैदिक रीति रिवाज के अनुसार मुख्य अचार रामचंद्र पांडे और उनके सहयोगी ब्राह्मणों के नेतृत्व में संपन्न किया जाएगा। वहीं प्रतिदिन संध्या के समय भागवत कथा का आयोजन होगा, जिसे अयोध्या की सुप्रसिद्ध कथा वाचिका सुश्री राजनंदनी की प्रस्तुत करेंगी। 24 फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति, कन्या भोजन, भंडारा और कलश विसर्जन के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।
कलश यात्रा में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, सचिव राजवंशी सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सह सचिव उपाध्यक्ष राजकुमार केशरी, अमित साहू, संरक्षक मुख्य शमशेर आलम, लखन सिंह, विजय सिंह, सीताराम सिंह, रामकृपाल राणा, कैलाशपति सिंह, रामचंद्र राणा, कृपाल राणा, मुकेश सिंह, लखन सिंह, लोकेश ठाकुर, उपेंद्र राणा, किशुन ठाकुर, भुवनेश्वर साव, उदय साव, राजेश पांडे, दिनेश प्रजापति, इंद्रदेव भुइयां, दशरथ रजक, विजय केशरी, रामाधीन गोस्वामी, प्रवीण सिंह, झरी यादव सहित भारी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।