धनबाद भाजपा में संगठनात्मक बदलाव,श्रवण राय फिर बने महानगर अध्यक्ष,मोहन कुम्भकर को ग्रामीण इकाई की कमान

धनबाद भाजपा में संगठनात्मक बदलाव,श्रवण राय फिर बने महानगर अध्यक्ष,मोहन कुम्भकर को ग्रामीण इकाई की कमान

10 Jan 2026 |  19

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।भारतीय जनता पार्टी ने धनबाद में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए महानगर और ग्रामीण इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।भाजपा ने एक बार फिर श्रवण राय को धनबाद महानगर भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है और मोहन कुम्भकर को धनबाद ग्रामीण इकाई का अध्यक्ष बनाया है।इससे पहले ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी घनश्याम ग्रोवर के पास थी।इसके साथ ही भाजपा प्रदेश परिषद में चंद्रशेखर सिंह और राजकुमार अग्रवाल को पुनः शामिल किया गया है।



नियुक्तियों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय से लेकर रणधीर वर्मा चौक तक विजय जुलूस निकाला। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया।शहर की सड़कों पर भाजपा समर्थकों का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।


ट्रेंडिंग