गिरिडीह में भाजपा को मिला नया नेतृत्व,जिला कार्यालय में जश्न और भव्य सम्मान समारोह आयोजित

गिरिडीह में भाजपा को मिला नया नेतृत्व,जिला कार्यालय में जश्न और भव्य सम्मान समारोह आयोजित

10 Jan 2026 |  22

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।गिरिडीह जिले में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दो नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की।पार्टी नेतृत्व द्वारा रंजीत राय को भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष और महेंद्र वर्मा को भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा के बाद जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में भव्य जश्न और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।



समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उन्हें पारंपरिक रूप से तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया, जो संगठन में शक्ति और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है। समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों जिलाध्यक्षों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली,भव्य शोभायात्रा भाजपा जिला कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।



इस अवसर पर दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य प्राथमिकता के साथ करेंगे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन विस्तार,जनसंपर्क और आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में भाजपा गिरिडीह जिले में और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली भूमिका निभाएगी।



कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रविंद्र कुमार राय,प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, अशोक उपाध्याय सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।इसके अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,शशि भूषण,संदीप डंगायच,सुनील पासवान,विनय सिंह,कामेश्वर पासवान,संजय प्रसाद,बिनीता कुमारी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


ट्रेंडिंग