बीडीओ,एसडीपीओ और‌ थाना प्रभारी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

बीडीओ,एसडीपीओ और‌ थाना प्रभारी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

25 Oct 2025 |  20

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।वहीं बडकागांव प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण के लिए बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।विश्रामपुर,हरली,नापोखुर्द,छवनिया,सांढ़,सूर्य मंदिर सहित दर्जनों छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। 



निरीक्षण के दौरान छठ घाटों की साफ सफाई और लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। साथ ही पूजा के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसकी समुचित व्यवस्था करवाने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि छठ घाटों में आने वाले व्रती व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई कठिनाई उत्पन्न ना हो इसकी समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे कोई अप्रिय घटना घटित ना हो। 



इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता सहित कई ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


ट्रेंडिंग