रजरप्पा क्षेत्र में छठ पूजा के अवसर पर साड़ी और श्रृंगार सामग्री का वितरण

रजरप्पा क्षेत्र में छठ पूजा के अवसर पर साड़ी और श्रृंगार सामग्री का वितरण

25 Oct 2025 |  24

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रजरप्पा।आगामी छठ पर्व के उपलक्ष्य में अर्पिता महिला मंडल के रजरप्पा महिला समिति द्वारा शुक्रवार को रजरप्पा क्षेत्र में महिलाओं के बीच साड़ी,श्रृंगार और पूजा सामग्री का वितरण किया गया।यह कार्यक्रम अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष‌ प्रीति सिंह के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में आयोजित किया गया।



 



इस अवसर पर समिति द्वारा 6 जरूरतमंद महिलाओं को,जो इस वर्ष छठ पूजा कर रही हैं,उनको एक साड़ी,श्रृंगार सामग्री,एक सुपा, 5 किलो आटा, 2.5 किलो गुड़, 2.5 किलो चीनी, 1 लीटर रिफाइंड तेल और एक सूखा नारियल दिया गया।सभी को बिस्किट,फल,जूस और मिनरल वाटर सहित नाश्ते के पैकेट भी वितरित किए गए।प्राप्त सामग्री से महिलाओं ने रजरप्पा महिला समिति के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और इस पहल को उनके लिए एक प्रेरणादायी सहयोग बताया।



 



कार्यक्रम में रजरप्पा महिला समिति की अध्यक्ष सीमा प्रसाद और समिति की सदस्याएं शोभा कुमार,मंजू कुमारी,निक्की महतो,कंचन सिंह और गायत्री वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थीं।


ट्रेंडिंग