सांसद और विधायक द्वारा उपलब्ध कराया गया 40 कंबल, मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ वितरण

सांसद और विधायक द्वारा उपलब्ध कराया गया 40 कंबल, मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ वितरण

23 Jan 2026 |  33

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिद्धौर,चतरा।ठंड को देखते हुए चतरा सांसद कालीचरण सिंह और सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल का वितरण गिद्धौर पंचायत में किया गया।भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव के नेतृत्व में पंचायत के 40 असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए।



मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने बताया कि लगातार बढ़ रही ठंड से गरीब व असहाय वर्ग को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सांसद एवं विधायक द्वारा कंबल उपलब्ध कराया गया था, ताकि जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।



कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल के लिए सांसद और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।मौके पर सांसद प्रतिनिधि बबलू कुमार साव,भाजपा ओबीसी मोर्चा के अमीर दांगी,राजेंद्र दांगी के साथ-साथ कई ग्रामीण भी मौजूद थे।


ट्रेंडिंग