सिंदूर खेल के साथ महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

सिंदूर खेल के साथ महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

14 Oct 2024 |  12

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मधुपुर।शहरी एवं ग्रामीणों क्षेत्रों में विजयादशमी के अवसर पर सिंदूर खेल के साथ महिलाओं ने मां दुर्गा को विदाई दी। रविवार को मां दुर्गा को अंतिम विदाई दी गई और विर्सजन किया गया।वहीं नगर विकास आवास मंत्री हफीजुल हसन ने सभी पूजा पंडाल का भ्रमण किया और सभी श्रद्धालु को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

 

सुबह से ही शहर के पंडालों में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी।हाथ में सिंदूर,प्रसाद समेत अन्य सामग्रियों के साथ महिलाएं कतारबद्ध होकर मंदिरों व पंडालों में पहुंच गई थीं।वही सिद्धेश्वरी दुर्गा पूजा समिति,रेलवे न्यू कॉलोनी में मां दुर्गा को पूजा -अर्चना करने के बाद मां का पैर छूकर प्रणाम किया। साथ ही सिंदूर लगाकर मां को नम आंखों से विदाई दी गई। मां को सिंदूर लगाने के बाद उपस्थित महिला श्रद्धालु एक दूसरे को लंबी सिंदूर लगाया। मान्यता है कि लंबी सिंदूर लगाना पति के दीर्घायु की कामना होती है। 

 

शहर में नौ दिनों तक मां दुर्गा की सादगीपूर्ण तरीके से पूजा का आयोजन किया गया।वहीं शहर के जगत जननी दुर्गा पूजा न्यू कॉलोनी श्री पुलपार दुर्गा पूजा समिति,पंचमन्दिर दुर्गा पूजा समिति,कालीपुर टाउन दुर्गा पूजा समिति,डंगालपाड़ा दुर्गा, मिलन संघ दुर्गा पूजा समिति,लालगढ़ दुर्गा पूजा समिति,शेखपुरा दुर्गा मंदिर,हटिया दुर्गा मंदिर,पुरानी धर्मशाला दुर्गा मंदिर के अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न दुर्गा सुबह से ही माता रानी की पूजा-अर्चना व दर्शन करने के साथ साथ प्रशासन के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए प्रतिमा का विसर्जन किया गया। वहीं मौके पर एसडीओ राजीव कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडे, सीओ यामुन रविदास, एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी त्रिलोचन तमसोय महिला थाना प्रभारी ललीता कुजुर ने सभी पुजा पंडालों का भ्रमण कर विधिः व्यस्था का जायजा लिया।

ट्रेंडिंग