जिले में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ दुर्गा पूजा

जिले में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ दुर्गा पूजा

14 Oct 2024 |  10

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।जिले में शारदीय नवरात्र का महापर्व दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सनातन आस्था से जुड़ा हुआ यह महापर्व जिले के विभिन्न प्रखंडों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। कई स्थानों पर कई प्रकार के धार्मिक आयोजन किए गए।चतरा,हंटरगंज,वशिष्ठ नगर,लावालौंग,सिमरिया,इटखोरी,पत्थलगड़ा,गिद्धौर और मयूरहंड प्रखंड समेत दूर दराज के कई गांवों में विशेष रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर धार्मिक प्रवचन एवं भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया। 

 

10 दिन तक चलने वाले दशहरा के इस पर्व में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बना। जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक प्रबंधक किए गए थे। कई स्थानों पर दशहरा के दिन भव्य मेले का भी आयोजन किया गया। कई स्थानों पर बुराई के प्रतीक रावण का भी पुतला दहन किया गया। कुल मिलाकर पूरे जिले में आस्था का यह महापर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।कहीं से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

ट्रेंडिंग