ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की पहल,बिरहोर टोला में बांटे 50 कम्बल

ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की पहल,बिरहोर टोला में बांटे 50 कम्बल

27 Dec 2025 |  9

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बरही।खोड़ाहर पंचायत अंतर्गत केवाल गांव में आदि जनजाति बिरहोर टोला में कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो के निर्देश पर बिरहोर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान बिरहोर समुदाय के महिला एवं पुरुष सदस्यों के बीच कुल 50 कंबल वितरित किए गए।



 उल्लेखनीय है कि 21 दिसंबर की रात अत्यधिक ठंड और घने कुहासे के कारण बिरहोर समुदाय के दो लोग ठंड की चपेट में आ गए थे। इसके बाद विभाग द्वारा कंबल वितरण का आवंटन मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले बिरहोर परिवारों को कंबल उपलब्ध कराया गया।कंबल पाकर बिरहोर समुदाय के लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



 कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख मनोज रजक, खोड़ाहर पंचायत की मुखिया अनीता देवी तथा मुखिया प्रतिनिधि खिरोधर यादव ने अपने हाथों से बिरहोर परिवारों को कंबल सौंपे। मौके पर जनवितरण दुकानदार देवधारी यादव सहित स्थानीय ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग