महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के मंदिरों में हुइ शिव और पार्वती का विवाह 

महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के मंदिरों में हुइ शिव और पार्वती का विवाह 

17 Feb 2026 |  8

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,डुमरी।महाशिवरात्रि पर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शिव बारात का आयोजन किया गया,जिसमें क्षेत्र के शिव भक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।साथ ही शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था,जबकि सभी शिवालयों में महाभंडारे का आयोजन किया गया था।महाभंडारे में भक्तों की लम्बी कतारें लगी रही।



प्रत्येक क्षेत्र में गाजे बाजे के साथ शिव बारात निकली,जिसमें श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में नाचते गाते हुए नजर आये।यमुना सागर धाम जमुनिया नदी जामतारा में भंडारे का प्रसाद लेने के लिए देर रात तक महिला पुरूष शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। इसरी बाजार स्टेशन रोड शिव मंदिर में धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाया गया।पूर्व जमींदार लालजी भगत द्वारा बनाया हुआ शिव मंदिर में बहुत ही धूमधाम से शिव विवाह का आयोजन हुआ।शिव मंदिर के कार्य लालजी भगत के पोते शिवेश भगत उर्फ नाजू भगत,विक्की भगत,राजू जायसवाल द्वारा के किया जाता है। इस अवसर पर आकर्षक साज सज्जा,पूजन विधान और महाप्रसाद की व्यवस्था की गयी थी।नगरी में स्थापित शिव पार्वती की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया गया।


ट्रेंडिंग